हरिओध कला भवन आजमगढ़ से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, नारी वंदन अधिनियम के विरोध में जताया आक्रोश।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़ : जनपद में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन के बाद महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। हरिऔध कला भवन में कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं ने वहां से कलेक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और नारी वंदन अधिनियम का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी , समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर सहित बंदना सिंह, मंजू सरोज, सीता चौहान, बबीता जसरासरिया, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, सुमन सिंह, सुमन सिंह राजपूत, विभा सिंह, रानी चौरसिया, निधि राय, कामिनी सिंह, संगीता चौहान, जयंती राजभर, रागिनी बरनवाल, सुनैना सिंह, रिया पांडेय, संचित चौहान, दुर्गा देवी, अलका सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारी वंदन अधिनियम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए तथा अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
0 टिप्पणियाँ