आजमगढ़ में नए चेहरों का दबदबा, कई प्रमुख पदों पर पुरानी टीम को मिली हार।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़ : जनपद में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रविवार को हुए मतदान और देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित परिणामों में नए चेहरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रस्ट की कमान अपने हाथ में ले ली। यह चुनाव कई वर्षों बाद आयोजित हुआ, जिसको लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ मुन्ना ने 420 मत प्राप्त कर मौजूदा अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद अग्रवाल को 244 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन तय हो गया। अन्य पदों पर भी बदलाव देखने को मिला, जहां धर्मशाला एवं भंडार अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने जीत हासिल की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर आशीष अग्रवाल, प्रबंधक पद पर डेविड अग्रवाल और सहायक प्रबंधक पद पर अमरनाथ अग्रवाल ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्य पदों पर भी नए चेहरे चुने गए हैं, जिनमें गौरव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अमन गर्ग और रितेश गोयल शामिल हैं। कुल मिलाकर इस चुनाव परिणाम ने ट्रस्ट में नई सोच और नए नेतृत्व के आगमन का संकेत दिया है, जिससे समाज के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ