बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट, सम्राट चौधरी सरकार बहुमत साबित करने को तैयार।

एनडीए के पास 201 विधायकों का समर्थन, तेजस्वी यादव के सामने विपक्ष को एकजुट रखने की चुनौती।
पटना : बिहार की राजनीति में आज अहम दिन है, जहां सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। सरकार के पास 201 विधायकों का मजबूत समर्थन बताया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री के लिए विश्वास मत हासिल करना आसान नजर आ रहा है।
वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सामने अपने गठबंधन को एकजुट बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। राजनीतिक हलकों में लगातार हलचल बनी हुई है और सभी की नजरें विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण पर टिकी हैं। इस फ्लोर टेस्ट के जरिए यह तय हो जाएगा कि बिहार में सत्ता का संतुलन किसके पक्ष में मजबूत रहेगा। एनडीए जहां अपनी संख्या बल के भरोसे आश्वस्त दिख रही है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति में जुटा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ