मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर एलईडी वैन को किया रवाना, बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदल्ला में 1 अप्रैल 2026 को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षित खटाना ने करते हुए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अभिभावकों को बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं नव नामांकित बच्चों का स्वागत और पुस्तक वितरण भी किया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अमृता और महक तथा अधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति और ‘कोई भी बच्चा न छूटे’ लक्ष्य पर जोर देते हुए सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ