कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। जनपद के सिधारी स्थित मंगलम मैरिज हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और माला द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास, विकास और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और यह प्रशिक्षण अभियान उन्हें वैचारिक रूप से सशक्त और अनुशासित बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने की, जबकि संचालन वर्ग प्रभारी पूनम सिंह ने किया। आयोजन का संयोजन राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशिक्षण अभियान में भाग लेते हुए रात्रि प्रवास भी किया।
0 टिप्पणियाँ