आजमगढ़ जनपद के निज़ामबाद तहसील : कई गांवों में फैली आग, ग्रामीणों की मशक्कत से बड़ा हादसा टला
संवाददाता -अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के मैनपारपुर, सुराई और हुसामपुर बड़ागांव गांव की सीवान में रविवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई और तेज हवा के चलते तेजी से खेतों में फैलने लगी; खेतों से उठती लपटें और धुएं को देखकर आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बाल्टी, पानी और हरी डालियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, वहीं सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक कई किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी, जिससे उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है; आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और अधिक खेत इसकी चपेट में आ सकते थे, घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है, वहीं प्रभावित किसान अपनी जली हुई फसल को देखकर चिंतित नजर आए और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ