मार्टिनगंज तहसील में फर्जी वकालतनामा का आरोप, जांच के आदेश।

मार्टिनगंज तहसील आजमगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उठा मामला, FSL जांच की मांग।
संवाददाता -दीपक भारती 
आजमगढ़। जनपद के तहसील मार्टिनगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम नोनारी निवासी महमूद आलम ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वाद संख्या 6809/2025 (तस्लीम कौसर बनाम अलीमुद्दीन), जो उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत विचाराधीन है, उसमें विपक्षी पक्ष द्वारा कोर्ट में फर्जी और त्रुटिपूर्ण वकालतनामा दाखिल कर न्यायालय को गुमराह किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त दस्तावेज पर वास्तविक हस्ताक्षर की जगह फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं और वकालतनामे में अधिवक्ता के हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, वाद संख्या और न्यायालय का नाम तक अंकित नहीं है, जिससे इसकी वैधता संदिग्ध हो जाती है, इस मामले में पीड़ित ने दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ हस्ताक्षरों की सत्यता की जांच के लिए इसे FSL भेजने, फर्जी वकालतनामे को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच के निर्देश दे दिए हैं, अब देखना यह होगा कि इस प्रकरण में पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ