BREKING NEWS : वोटिंग से पहले मायावती का तीखा हमला, कांग्रेस को बताया गिरगिट जैसी पार्टी।

महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से पहले सियासत गरम, प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के समर्थन में की अपील।
नई दिल्ली : महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में होने वाली महत्वपूर्ण वोटिंग से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख Mayawati ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इन दलों पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया।
मायावती के इस बयान से मतदान से पहले विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस तरह के तीखे तेवरों का असर गठबंधन की रणनीति पर पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त भारत की पहचान बताते हुए सभी दलों से इस विधेयक को समर्थन देने की अपील की। साथ ही उन्होंने विपक्ष को इसका श्रेय लेने का खुला अवसर देते हुए भरोसा दिलाया कि परिसीमन के दौरान किसी भी राज्य के अधिकारों के साथ अन्याय नहीं होगा।अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मतदान के दौरान राजनीतिक दल किस रुख के साथ सामने आते हैं और क्या विपक्षी एकता इस मुद्दे पर कायम रह पाती है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ