आजमगढ़। निजामाबाद क्षेत्र के खांदा गांव की होनहार छात्रा श्रेया यादव ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। श्रेया, स्वर्गीय कैलाश यादव की सुपौत्री तथा इंजीनियर यादवेन्द्र यादव और चार्टर्ड अकाउंटेंट ऊषा यादव की पुत्री हैं। वर्तमान में श्रेया यादव हरियाणा के गुड़गांव स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। श्रेया की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनके चाचा मानेन्द्र यादव ने विशेष रूप से बधाई दी है और परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 टिप्पणियाँ