संगठन विस्तार, बूथ मजबूती के साथ प्रत्याशियों के नामों पर भी हो सकती है चर्चा।
संवाददाता -राकेश गौतम आजमगढ़
आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 1 जून 2026 को आजमगढ़ मंडल कार्यालय, नरौली में मंडल स्तरीय आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बैठक के दौरान कुछ विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी मंथन हो सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषणा को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है। माना जा रहा है कि यह बैठक विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ