बड़ी खबर : नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की मौत से सनसनी, शव मिलने के बाद उठे कई सवाल।

कई दिनों से लापता थी अनुष्का, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; पुलिस जांच में जुटी।
मेरठ : जनपद में नेशनल स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। कई दिनों से लापता चल रही अनुष्का का शव मिलने के बाद परिवार और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि अनुष्का की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अनुष्का खेल क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही थीं और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थीं। उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ