रजिस्ट्री के बाद बढ़ा विवाद, कब्जे की कोशिश का आरोप; वीडियो वायरल।
निजामाबाद/फरिहा बाजार/आजमगढ़ :निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार स्थित सरायमीर रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास एक विवादित जमीन को लेकर तनाव बढ़ गया है। जमीन की रजिस्ट्री कराने वाली डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष रात के समय अवैध तरीके से निर्माण कराकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त जमीन आमिना द्वारा रजिस्ट्री के माध्यम से डॉक्टर नाहिद तबस्सुम के नाम की गई थी, लेकिन पट्टीदार पक्ष भी इस पर अपना हक जता रहा है।
आरोप है कि अहमद रजा, मौलाना बदरे आलम और अब्दुल रहमान समेत कुछ लोग रात में काम कराकर जमीन पर कब्जा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व फरिहा चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि कोई भी पक्ष जमीन पर कोई कार्य नहीं करेगा। इसके बावजूद रात में निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत और साक्ष्य देने के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह विवाद गंभीर रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, जबकि क्षेत्र में स्थिति को लेकर तनाव बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ