आजमगढ़ : प्रयास सामाजिक संगठन ने भीषण गर्मी में लोगों को पिलाया शीतल गुलाब शरबत।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन गेट पर लगाया निःशुल्क शरबत वितरण शिविर, राहगीरों को मिली राहत।
संवाददाता - राकेश गौतम 
आजमगढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन “प्रयास” द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल की गई। संगठन की ओर से दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के गेट के सामने निःशुल्क शीतल गुलाब शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों, वकीलों, दुकानदारों और आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई।
इस दौरान लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था की गई, ताकि गर्मी में किसी को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संगठन की इस पहल की जमकर सराहना की।
संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि “प्रयास” हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, तब तक यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा। उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे और अधिक से अधिक लोग जनसेवा के इस कार्य में आगे आएं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्य लगातार लोगों को शरबत और पानी वितरित करते नजर आए। इस अवसर पर संगठन के सचिव ई. सुनील यादव, राजीव शर्मा, विजय सिंह, ई. अमित यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ