अकाउंट बंद होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज।
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी ’ (CJP) के आधिकारिक X अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है। अकाउंट खोलने पर यूजर्स को कानूनी कारणों से भारत में अकाउंट रोके जाने का संदेश दिखाई दे रहा है। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
हाल के दिनों में यह पेज युवाओं के बीच काफी चर्चा में रहा था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े थे और कई पोस्ट वायरल हुई थीं। अकाउंट बंद होने के बाद समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे प्लेटफॉर्म की कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल अकाउंट बंद किए जाने को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
0 टिप्पणियाँ