मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूले थे 34 लाख रुपये, आजमगढ़ साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी साइबर अधिकारी बनकर लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2 मोबाइल फोन और ₹1600 नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र मिश्र से साइबर अपराधियों ने खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर संपर्क किया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में करीब ₹34.87 लाख जमा करा लिए थे। मामले में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस ने लखनऊ निवासी मो. रियाज उर्फ तन्नू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विदेशी साइबर अपराधियों के संपर्क में था और बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम ट्रांसफर करता था।
0 टिप्पणियाँ