महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी का धरना, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण लूट और पेपर लीक पर जताई चिंता।
मोदी-योगी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी कार्यों का आरोप, गरीबों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया।
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी ने देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल-गैस के दामों में लगातार वृद्धि, नीट व सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक, आरक्षण की लूट, फर्जी मुकदमे और फेक एनकाउंटर, महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि जैसी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा।  
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार संविधान व लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है और सभी सरकारी संस्थाओं को हाईजैक कर लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका के आगे झुकने और देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का आरोप लगाया गया। धरना कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ