नवजात बच्चों की अदला-बदली की खबर भ्रामक साबित।
आज़मगढ़ : जनपद में रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही नवजात बच्चों की अदला-बदली की खबरों को अस्पताल प्रबंधन ने पूरी तरह निराधार बताया है। एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अस्पताल के प्रबंधक शशि पांडे ने स्पष्ट किया कि संवादहीनता के कारण कुछ लोग गलतफहमी के शिकार हो गए थे। उन्होंने कहा कि मामले को तुरंत सुधार लिया गया और परिजन अब पूरी तरह संतुष्ट हैं।आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष सिंह ने भी इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि रेनबो हॉस्पिटल बच्चा पैदा करने का कार्य नहीं करता, बल्कि बीमार बच्चों का इलाज करता है। बलिया से आए बच्चे के मामले में मानवीय भूल हुई थी, जिसे तुरंत सुधार लिया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आईएमए प्रयासरत है और संबंधित स्टाफ को हटा दिया गया है।इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर चर्चा को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन और आईएमए ने भरोसा दिलाया है कि पारदर्शिता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। यह खंडन जनता के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करने और अस्पताल की साख को बनाए रखने का प्रयास है।
0 टिप्पणियाँ