बड़ी खबर : चलती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख।

आलोट-विक्रमगढ़ के पास मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
नई दिल्ली : राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली के निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग उस समय लगी जब ट्रेन मध्यप्रदेश के आलोट-विक्रमगढ़ क्षेत्र के पास पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे कोच संख्या B1 से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने दूसरे कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया।
रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 68 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई, हालांकि दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ