आजमगढ़ : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भंडारा कार्यक्रम में गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश।

बगाही गांव में होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन, अनुपमा भारती और घनश्याम यादव प्रस्तुत करेंगे जागरूकता गीत।
संवाददाता – धीरज वर्मा, आजमगढ़
आजमगढ़। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती एवं भंडारा कार्यक्रम के अवसर पर जनपद आजमगढ़ के ग्राम बगाही स्थित पूर्व डीआईजी राम सलट राम के निजी आवास पर भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अनुपमा भारती और चर्चित लोकगायक घनश्याम यादव अपनी प्रस्तुति से लोगों को जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश देंगे।
भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों को सुन और समझ सकें। कार्यक्रम में भजन, सामाजिक जागरूकता गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के अंत में भूतपूर्व डीआईजी राम सलट राम ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले गणमान्य नागरिकों, भंडारा समिति, संगीत समिति एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ