BREKING NEWS : निकाले जाने के बाद हाजी सरफराज़ की जोरदार वापसी, बने मंडल प्रभारी।

कुछ दिन पहले ही बसपा से निष्कासन, अब सहारनपुर मंडल की बड़ी जिम्मेदारी।
लख़नऊ : सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कुछ दिन पहले निष्कासित किए गए हाजी सरफराज़ की पार्टी में न सिर्फ वापसी हो गई है, बल्कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सहारनपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था, लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से संगठन में अहम भूमिका दी है। सदस्यता ग्रहण करते हुए हाजी सरफराज़ ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। वहीं, बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि हाजी सरफराज़ का अनुभव और जनाधार पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा। उनकी वापसी से सहारनपुर मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ