2027 मिशन को लेकर मैदान में उतरे सपा नेता राम सलट राम, बोले- दलित समाज को जोड़कर पार्टी को करेंगे मजबूत।

आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 130 अनुसूचित जाति ग्रामसभाओं में से 110 तक पहुंचने का दावा, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व डीजीपी राम सलट राम ने कहा कि वह आजमगढ़ जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद और पार्टी का अवसर मिला तो वह क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेंगे। राम सलट राम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों ब्लॉकों की अनुसूचित जाति की लगभग 130 ग्रामसभाओं में से करीब 110 ग्रामसभाओं तक वह अपनी टीम के साथ पहुंच चुके हैं और जन-जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनकी लगभग 10 सदस्यीय टीम प्रतिदिन गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर रही है तथा पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी है। राम सलट राम ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2027 के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया है और उनका लक्ष्य समाजवादी पार्टी को मजबूत कर अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ