Azamgarh Breking : 1.77 करोड़ रुपये के गांजे की तस्करी मामले में बड़ा एक्शन, 10.50 लाख का कंटेनर वाहन जब्त।

SAFEM (FOP)A एवं NDPS प्राधिकरण ने फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर जब्तीकरण को दी मंजूरी।
मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेश, अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियों पर भी चलेगा कानून का शिकंजा।
संवाददाता -राजेश गौतम 
आजमगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा 12 मार्च 2026 को 353.990 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजू के विरुद्ध की गई वित्तीय विवेचना के आधार पर तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन संख्या UP-79 AT-9418 को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग 10.50 लाख रुपये मूल्य का यह वाहन मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदा गया था। नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी SAFEM (FOP)A एवं NDPS एक्ट ने फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि करते हुए वाहन को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति माना और जब्तीकरण का आदेश पारित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थ तस्करों और अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ