आजमगढ़ में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से की वार्ता, जल्द सुधार का मिला आश्वासन।
आजमगढ़। विगत दो-तीन दिनों से आजमगढ़ जनपद एवं नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा 'गुड्डू' के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रथम, सहायक अभियंता एवं नगर के अवर अभियंताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारु किया जाएगा। साथ ही जर्जर तारों एवं केबलों का आगणन तैयार कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री शपवन सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर, मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, बाबू राम चौहान, नगर महामंत्री नीरज सिंह, सभासद अवनीश चतुर्वेदी, सभासद पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक गुप्ता, मुंशी निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ