आजमगढ़ : ट्रेलर चालक ने कस्बे के सर्राफा बाजार में बारजा, दुकान,दो पहिया वाहन को रौदा।

अबुल कैश की रिपोर्ट
 निजामाबाद/आजमगढ़ : मंगलवार सुबह में निजामाबाद बाजार में एकतेज रफ्तार ट्रेलर जो कि सोफीपुर की तरफ से आ रहा था, लेकिन अचानक से  ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को निजामाबाद कस्बे के सर्राफा बाजार में घुसा दिया जिससे सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों के अगले हिस्से टूट गए और एक दो पहिया वाहन ट्रेलर की चपेट में आने से चकना चूर हो गई। ट्रेलर के दुकानो से टकराने की वजह से बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी कमला पटेल, उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय सहित काफी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार से किसी का जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक शराब के नशे की हालत में ट्रेलर चला रहा था। कस्बे वासियों ने कहा कि ट्रेलर चालक की वजह से हमारा काफी नुकसान हुआ है। कस्बे वासियों ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को सीज़ दिया एवं चालक को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ