मेरठ में लेखपाल ने पत्नी पर चलाई गोली, घरेलू विवाद में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: योगेश कुमार 
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक सरकारी लेखपाल द्वारा अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, यह वारदात पल्लवपुरम फेज-1 स्थित मधुर एन्क्लेव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल अजय और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी।गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैघटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लेखपाल अजय को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ