मुबारकपुर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई घोषणा।
मिशन-2027 को लेकर संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक पहुंच बनाने पर जोर।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को जनपद आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ बसपा नेता दिनेश चंद्रा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने की। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम, ओंकार शास्त्री, इंदु चौधरी, मायाराम, विनोद चौहान, विजय कुमार तथा रामविलास भास्कर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की और डॉ. महबूब आजम को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ