आजमगढ़ के करसड़ा गांव में हुआ खूनी विवाद, मेहनाजपुर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में।आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में मंगलवार शाम संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के दौरान दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा ने विवाद के दौरान बांस के डंडे से छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बड़ी_खबर #आजमगढ़ #मेहनाजपुर
0 टिप्पणियाँ