बड़ी खबर : यूपी दलित उत्पीड़न के मामलों में सबसे अधिक आरोपी यादव और मुस्लिम समुदाय से: पुलिस रिपोर्ट।

जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच एससी-एसटी एक्ट के तहत 4,741 मुकदमे दर्ज, 14,672 लोगों को बनाया गया आरोपी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक रिपोर्ट में राज्य में दलित उत्पीड़न से जुड़े मामलों के आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 के बीच एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रदेश भर में कुल 4,741 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 14,672 लोगों को आरोपी बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक 2,160 आरोपी यादव समाज से हैं, जबकि 1,983 आरोपी मुस्लिम समुदाय से दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 1,698 क्षत्रिय और 1,601 ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ भी एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हुए हैं।
जोनवार आंकड़ों में वाराणसी जोन सबसे आगे रहा, जहां 650 यादव और 428 मुस्लिम समुदाय के आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हुए। लखनऊ जोन में 410 यादव और 428 मुस्लिम समुदाय के आरोपी दर्ज किए गए। गोरखपुर जोन में 297 यादव और 344 मुस्लिम समुदाय के लोगों को आरोपी बनाया गया।
वहीं मेरठ जोन में 319 मुस्लिम समुदाय के आरोपी दर्ज हुए। लखनऊ कमिश्नरेट में 77 यादव और 82 मुस्लिम समुदाय के आरोपी पाए गए, जबकि प्रयागराज कमिश्नरेट में 91 आरोपी यादव समाज से दर्ज किए गए।
रिपोर्ट में सामने आए इन आंकड़ों ने प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामलों की सामाजिक और क्षेत्रीय स्थिति को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बनाए जाने का अर्थ दोष सिद्ध होना नहीं है और सभी मामलों की जांच नियमानुसार की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ