आज़मगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मानित।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर प्रदान किया सम्मान पत्र।
संवाददाता - राकेश गौतम/अबुल कैश 
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) द्वारा संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. डॉ. संजीव कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए "बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष सदर संतोष कुमार उपाध्याय तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी संपादक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय प्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, पत्रकारिता और समाज के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ