एडवोकेट अंसार आज़मी फाउंडेशन ने 110 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क बांटी कॉपी, किताबें और स्कूल बैग।

कमरावां गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प, उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। जनपद के कमरावां गांव में एडवोकेट अंसार आज़मी फाउंडेशन की ओर से बुधवार को शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 110 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी, किताबें एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीर अहमद इस्लाही ने की, जबकि संचालन उबैद अहमद ने किया। फाउंडेशन के संरक्षक जमशेद आलम ने कहा कि संस्था शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई झेल रहे विद्यार्थियों को भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान निसात अहमद, निसार अहमद, मोहम्मद नासिर, राम सुधार सरोज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ