मेरठ में भीषण सड़क हादसा, सकौती फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत।

संवाददाता - योगेश कुमार 
मेरठ। जिले के दादरी क्षेत्र स्थित सकौती फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ