आजमगढ़ : पशु चोरी, तस्करी व गोकशी पर पुलिस का बड़ा अभियान, 45 चिन्हित अपराधियों की धरपकड़ को 11 टीमें रवाना।

नगर सर्किल में विशेष अभियान, एसएसपी के निर्देशन में वांछित एवं फरार आरोपितों की तलाश तेज।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर सर्किल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में 45 चिन्हित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया। अभियान के तहत चिन्हित अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा कि वे अब भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या अपराध का रास्ता छोड़ चुके हैं। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों और परिणामों के आधार पर संबंधित आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ