वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जिलाध्यक्ष बोले— अखिलेश यादव पिछड़ों, दलितों, किसानों और नौजवानों की आवाज।
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 53 किलो का केक काटकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में सपा के कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। इसके बाद जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान में पीपल, नीम सहित विभिन्न पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के प्रकृति प्रेम को देखते हुए पूरे जनपद के गांवों और बूथों पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को कमजोर करने का प्रयास कर रही है तथा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, विजय यादव, डॉ. रामदुलार राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ