ग्राम सभा की जमीन पर सार्वजनिक विकास कार्य बाधित होने का आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और निर्माण शुरू कराने की मांग।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्भीरवन (चकवल) की निवासी मीना सिंह ने तहसील दिवस में तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा की प्रमुख योजना हाट-बाजार के निर्माण कार्य में कथित रूप से अवैध हस्तक्षेप और रोक लगाए जाने की शिकायत की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सभा की जमीन पर प्रस्तावित सार्वजनिक निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा निजी हितों के चलते बाधित किया जा रहा है, जबकि संबंधित भूमि पर पूर्व में ग्राम सभा का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में पहले भी कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर सार्वजनिक हित के इस विकास कार्य को शीघ्र शुरू कराने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
0 टिप्पणियाँ