फाफामऊ में BSP की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मिशन-2027 की रणनीति पर मंथन।
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को प्रयागराज जनपद के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ एवं सेक्टर स्तर के संगठन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा, भाजपा और आजाद समाज पार्टी (आसपा) छोड़कर दर्जनों लोगों ने बसपा की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। प्रमुख रूप से श्री संजय यादव, श्री विमलेश पासी, श्री राम किशुन पाल एवं श्री भारत पासी सहित अन्य साथियों ने बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी से मिशन-2027 को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ