जेसीबी से हुई सफाई, जल निकासी सुचारु रखने और राहगीरों की सुविधा पर दिया गया जोर।
संवाददाता - अबुल कैश
आजमगढ़ : आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए फरिहा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अबूबकर खान के नेतृत्व में सड़क किनारे विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे उगी झाड़-झंखाड़, घास-फूस तथा जमा कचरे को हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सफाई कार्य के दौरान ग्राम प्रधान अबूबकर खान स्वयं मौके पर मौजूद रहे तथा कार्य का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सफाई होने से बरसात के दौरान जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ