आजमगढ़ : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अतरौलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

भीलमपुर छपरा के पास घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ बूढ़नपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भीलमपुर छपरा स्थित एक खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर सुनील यादव (23) पुत्र रामकरन यादव, निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना अतरौलिया में मु.अ.सं. 0278/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी थाना कप्तानगंज में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा, कांस्टेबल राकेश विश्वकर्मा, राजकरन सोनकर, उमेश कुमार तथा आरक्षी चालक अजय कुमार सिंह एवं अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ