आजमगढ़ : अंकित शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान ने आयोजित किया पुरस्कार वितरण एवं श्रद्धांजलि सभा।

शिक्षा, सेवा और समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ। सम्मान।
संवाददाता - अबुल कैश 
आजमगढ़। लहबरिया बाजार स्थित आंगन ढाबा में अंकित शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार जैसवार (प्रदेश प्रभारी, महाराष्ट्र) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 19 जून 2026 को दिवंगत हुए स्वर्गीय रहित जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को स्मरण किया। इसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार जैसवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शिक्षा, सेवा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के प्रबंधक एवं सचिव प्रवीण कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मधु गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मधु गौतम ने संस्था के सदस्यों से ईमानदारी के साथ कार्य करने, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करने तथा संस्था की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को संस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर चंद्रिका प्रसाद, अरुण कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, लक्ष्मण, शारदा, सुशीला, अंजू, अमित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ