आजमगढ़ : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लछिरामपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

रोड किनारे घास की कटाई, नालियों की सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को किया गया जागरूक।
संवाददाता -धीरज वर्मा 
आजमगढ़ : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत लछिरामपुर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सड़क की दोनों पटरियों पर उगी घास की कटाई की, नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की तथा जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण से संक्रामक एवं मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, जागृति प्रसाद, बबीता, बृजेश चौहान, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ