धर्म प्रसार जनकल्याण समिति ने जरूरतमंद बच्चों को कराया भोजन व मिष्ठान वितरण।

रामबाग पार्क स्थित विद्यालय में सेवा कार्य का आयोजन, बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज से सहयोग की अपील।
कानपुर। पी. रोड स्थित रामबाग पार्क (टूटी मस्जिद के पास) क्षेत्र में संचालित जरूरतमंद बच्चों के विद्यालय में बुधवार को धर्म प्रसार जनकल्याण समिति द्वारा विशेष भोजन एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से बच्चों को पूरी-सब्जी और मिष्ठान परोसा गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था द्वारा संचालित इस विद्यालय में पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर जीवन का समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस सेवा अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, कानपुर जिला अध्यक्ष अनुज पांडे, अनुराग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षिका नैंसी वर्मा एवं सह-शिक्षिका कृष्णा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ