अलीगढ़। भारतीय रक्षक पार्टी के जिलाध्यक्ष सगीर अहमद ने जनहित और सामाजिक सरोकारों को लेकर बाल श्रम के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है। बुधवार को उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर बाल श्रम की गंभीर समस्या पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों का ध्यान उन बच्चों की ओर आकर्षित कराया जो स्कूल जाने की उम्र में चाय की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मजदूरी करने को मजबूर हैं।
सगीर अहमद ने कहा कि मासूम बच्चों का भविष्य कुछ लोगों के लालच की वजह से अंधकार में धकेला जा रहा है। उन्होंने बाल श्रम कराने वाले व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए समाज से भी जागरूक होकर बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सगीर अहमद, वार्ड अध्यक्ष हफ़ीज़, पदाधिकारी शाहरुख, जकी सहित भारतीय रक्षक पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ