कानपुर में बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सम्मानजनक जीवन के मुद्दों पर हुई चर्चा।
कानपुर। ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) ने कानपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने ट्रांसजेंडर घराना प्रमुख शशि किन्नर से मुलाकात कर समुदाय की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कानपुर नगर जिलाध्यक्ष एमएक्स. अनुज पांडे, विशाल यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने ट्रांसजेंडर समाज की परंपराओं, सामाजिक चुनौतियों और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से सुना। वहीं राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने कहा कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ अभी भी इस समुदाय तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष एमएक्स. अनुज पांडे ने कहा कि भारतीय रक्षक पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समुदाय की समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी। बैठक में ट्रांसजेंडर समाज के सामाजिक उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
0 टिप्पणियाँ