आजमगढ़ : भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा, 2027 में बदलाव का किया दावा: धर्मेंद्र यादव


 धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और युवाओं के आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया गया।
संवाददाता -राकेश गौतम 
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत ठीक नहीं होने के कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट बढ़ रही है।https://www.instagram.com/reel/Dbib0qnR4h_/?igsh=MTJmYmx1cnRiM2ltaw==
उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। गोरखपुर में बच्ची से दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी खड़ी थी और आगे भी रहेगी।
पुलिस सुधार के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और युवाओं के आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने "मंदिर चंदा चोरी" के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि दो महीने बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए अपने प्रमुख वादों को पूरा करने में विफल रही है और प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ