अमेठी : बसपा की समीक्षा बैठक में मिशन 2027 पर मंथन, कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।

अमेठी विधानसभा में बूथ और सेक्टर संगठन की समीक्षा, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बसपा में शामिल होने का दावा।
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से रविवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ एवं सेक्टर स्तर के संगठन की समीक्षा की गई तथा मिशन-2027 को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।https://www.instagram.com/reel/DbinfssR-Cd/?igsh=dWtidTVzaDQ1Ymxn
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। बसपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें नवनीत शुक्ला, एकदत्त चतुर्वेदी, श्रवण ओझा, घनश्याम शुक्ला, अर्जुन मिश्रा, अशोक पाण्डेय, राजकुमार दुबे, बाबूलाल, प्रमोद मिश्रा, उदय प्रसाद तिवारी, राजीव तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विनोद मिश्र, प्रसाद तिवारी, सत्यम तिवारी, शेष द्विवेदी, गया प्रसाद मिश्रा, अनिल उर्फ मुन्ना पाण्डेय, आशीष तिवारी, महेश मिश्रा एवं नियामत उल्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। पार्टी के अनुसार, सभी नव-शामिल सदस्यों ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के अंत में बसपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मिशन-2027 में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ