पीपीपी मॉडल पर स्थापित मेडिकल कॉलेज को 350 विद्यार्थियों के आधार पर मिलेगी वित्तीय सहायता।
महराजगंज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग ने महराजगंज स्थित के.एम.सी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 8 करोड़ 75 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। शासन की ओर से यह आदेश 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
शासनादेश के अनुसार पीपीपी मॉडल पर स्थापित मेडिकल कॉलेज में 350 विद्यार्थियों के आधार पर प्रति सीट 5 लाख रुपये की निर्धारित सहायता की आधी राशि के रूप में 8.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मदों और शासन के नियमों के अनुसार किया जाएगा। आदेश में संस्था को राशि का निर्धारित अवधि में उपयोग करने तथा वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कॉलेज को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रोत्साहन राशि जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मेडिकल कॉलेज निर्धारित मानकों और शर्तों को पूरा करता है।
आदेश के मुताबिक स्वीकृत राशि को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में अनुदान संख्या 031 के अंतर्गत बजट मद में समायोजित किया जाएगा। साथ ही शासनादेश में निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
0 टिप्पणियाँ