सादाबाद में आज गरजेंगे आकाश आनंद, बसपा करेगी विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी की घोषणा।

विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी, मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली बोले—सर्व समाज को साथ लेकर 2027 में सरकार बनाने को तैयार बसपा।
हाथरस। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज बहुजन समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन को बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली ने बताया कि आकाश आनंद सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन के दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी के नाम की घोषणा किए जाने की भी संभावना है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुनकाद अली ने कहा कि पार्टी के साथ सर्व समाज लगातार जुड़ रहा है और बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सर्वसमाज के समर्थन के बल पर बसपा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
         गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आकाश आनंद का उत्तर प्रदेश में यह पहला बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक नजरें सादाबाद में होने वाले इस सम्मेलन पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि आकाश आनंद कार्यकर्ताओं के बीच किन मुद्दों को प्रमुखता देते हैं और 2027 के चुनाव को लेकर क्या रणनीति सामने रखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ