आजमगढ़: सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सिधारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

लाइसेंसी डीबीबीएल गन कब्जे में लेकर शस्त्र धारक को नोटिस, बेटे के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज।
आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो में अभिनव सिंह उर्फ मंटू द्वारा दो नाली बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 323/2026 के तहत धारा 30 आयुध अधिनियम-1959 में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में उनके लाइसेंसी असलहे से उनके पुत्र अभिनव सिंह द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस के अनुसार अभियोग जमानतीय होने के कारण शस्त्र धारक को धारा 35(3) बीएनएसएस की नोटिस तामील कर नियमानुसार अवमुक्त किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ