अंतिम दर्शन के दौरान मचा कोहराम, पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
आजमगढ़। कुवैत में चार दिन पहले हत्या किए गए फूलपुर थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खानपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल चौहान का शव पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी साधना समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर शाम दुर्वासा धाम में राहुल का अंतिम संस्कार किया गया।https://www.instagram.com/reel/Db8A94ORD8f/?igsh=MWl1OWxieXhsOThwbw==
राहुल रोजगार के सिलसिले में कुवैत में रहकर नौकरी करते थे। वह करीब छह माह पहले ही दोबारा कुवैत गए थे। इससे पहले भी वह वहां काम कर चुके थे। उनके पिता कस्तूरी चौहान ने बताया कि राहुल दीदारगंज निवासी मुन्ना चौहान के पुत्र के साथ कुवैत गए थे।
बताया गया कि कुवैत पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों ने कमरे बदलने या काम से जुड़ी किसी गलतफहमी को संभावित वजह बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
शव गांव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जुट गए। राहुल की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उनके पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
0 टिप्पणियाँ