‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा मण्डल मुहम्मदपुर की कार्यशाला आयोजित।

15 अगस्त तक प्रत्येक घर तिरंगा पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर।
संवाददाता -अबुल कैश 
मुहम्मदपुर (आजमगढ़)। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुहम्मदपुर के तत्वावधान में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनीष राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव मौजूद रहे।
कार्यशाला में 15 अगस्त तक अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने, राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
मण्डल अध्यक्ष मनीष राय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र के सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश चौहान, मण्डल महामंत्री अरविन्द यादव उर्फ पिंटू, अंकित चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, मण्डल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, अरुण चौहान, मण्डल मंत्री संतोष सेठ सहित सैकड़ों जिला एवं मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रहित में अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ