भाजपा सरकार पर युवाओं, किसानों और महिलाओं की अनदेखी का आरोप, बोले—2027 में जनता देगी जवाब।
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के हैदराबाद में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार सहाय ने जनसंपर्क कर युवाओं, किसानों और महिलाओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर लोगों से चर्चा की और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों और युवाओं के हित में कई कार्य किए थे। यदि प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनती है तो युवाओं और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके हित में काम किया जाएगा।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रदीप सहाय ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज बहन-बेटियां घर से निकलते समय भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी, जब महिलाएं घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करें। उन्होंने महिला सुरक्षा को सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी बताते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदीप सहाय ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि राजनीति में अपेक्षाकृत कम समय होने के बावजूद प्रदीप सहाय ने क्षेत्र में युवाओं और जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है। समर्थकों का दावा है कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में जनता युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला करेगी।
0 टिप्पणियाँ